मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले शैलेंद्र ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर उसे जहर खिलाकर मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया हैं। दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी बसंत विहार में रहने वाले बालेंद्र की पत्नी के साथ एक कंपनी में काम करती थी। उसकी पत्नी का बालेंद्र के घर आना जाना था। इसी बीच दोनों की बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि बालेंद्र उसकी संपत्ति हड़पने का षडयंत्र करता रहता था। एक साल पहले उसे दोनों ने खाने में जहर खिला दिया। हालत बिगड़ने पर भतीजे गौरव ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले में थाना पुलिस व अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थाना सिविल लाइन प्रभारी संतोष त्यागी का कहना है कि कोर्ट के आदेश का पालन कर मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।