थाना सिविल लाइन क्षेत्र में वहलना कट पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दम्पत्ति घायल हो गए। पुलिस न दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। गमगीन माहौल में महिला के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।
थाना मन्सूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी दीन मोहम्मद अपनी पत्नी मेहरुनिशा को बाइक पर साथ लेकर मुजफ्फरनगर से वापस अपने गांव लौट रहा था। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के हाइवे पर वहलना कट पर उनकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति पत्नी घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्प ताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं महिला के पति का उपचार चल रहा है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में अज्ञात ट्रक ड्राईवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।