मुजफ्फरनगर। गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गई एक महिला को सांप ने काट लिया। गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

गांव डबल निवासी आदेश की पत्नी मिमरेश सोमवार को पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल में गई थी। चारा काटते समय महिला को सांप ने काट लिया। महिला दौड कर घर पहुंची ओर उसने परिजनों को साप से काटने की बात कही। महिला की बाते सुनकर परिजनों के होश उड गएं। परिजन महिला को लेकर झाड-फूंक वालों के पास लेकर पहुंचे।दिनभर चले उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। उपचार के दौरान हुई महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने महिला को पोस्टमार्टम पर भेजा है। बताया गया है कि महिला की दस वर्ष पूर्व आदेश से शादी हुई थी। महिला के तीन बच्चे भी है जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।