मुजफ्फरनगर। खतौली में सठेड़ी गंग नहर पुल के पास बुधवार को महिला का शव बहता हुआ आया। निजी गोताखोरों से शव निकलवाया गया। शव सड़ा-गला होने से पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लए भेज दिया।
सठेड़ी गंग नहर पुल के पास बुधवार सुबह लोगों ने महिला का शव देखा और थाने पर सूचित किया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने निजी गोताखोरों से शव निकलवाया और शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो सकी। महिला की हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका है।