मुज़फ्फरनगर :चौधरी चरण सिंह चौक पर पहुंची राष्ट्रीय लोकदल की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का गांव गांव से आए कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

रालोद खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि चौ. चरण सिंह संदेश रथयात्रा युवाओं को जागरूक व चरण सिंह की विचारधारा व संदेश व नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही है। यात्रा 12 लोकसभा क्षेत्र व 55 विधानसभा क्षेत्रों में जायेगी।

रथयात्रा 10 दिसंबर को सहारनपुर से शुरू हुई ओर 23 दिसंबर को दिल्ली में किसान घाट पर समाप्त होगी। समापन राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के द्वारा किया जाएगा। यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ दीपक तोमर, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, विधान सभा मीरापुर अध्यक्ष डा. अमित ठाकरान, नगर अध्यक्ष भोकरहेडी ललित सहरावत, सुंदर गुर्जर, जगपाल सिंह, शैंकी, विकास मुखिया, नीशू चौधरी, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।