मुजफ्फरनगर. पीआर पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में ब्रह्मकुमारीज संस्था ने बच्चों के लिए ध्यान, योग कार्यक्रम का आयोजन किया।मुख्य अतिथि संस्था सदस्य ब्रह्मकुमारी तोषी दीदी और ब्रह्मकुमारी प्रतिमा तथा योगा अध्यापक मुकुल रहे।कार्यकर्म की शुरुआत विद्या की देवी सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। कक्षा 2 की वैभवी और मैत्री ने दोनों मुख्य अतिथियों का तिलक कर अभिनंदन किया।
तोषी दीदी ने कहा कि ईश्वर का दिया गया यह जीवन हम सबके लिए एक अनुपम भेंट है और इस जीवन को हमें व्यर्थ के कार्यों में नष्ट नहीं करना चाहिए। जीवन को सफल बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बिंदु होता है हमारे सकारात्मक विचार और अपने आप को सकारात्मकता से पूर्ण बनाने के लिए हमें समाज और अपने मन की हर नकारात्मक सोच को अपने जीवन से बाहर निकाल फेंकने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने ध्यान योग को अपने जीवन में जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों को ध्यान योग के कुछ बिंदु के बारे में भी बताया और उन्हें दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने बच्चों से प्रतिदिन ध्यान, योग करने और अपना व्यक्तित्व सकारात्मक बनाने के लिए कहा। एवं विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्होंने कहा की हर बच्चे में क्षमता होती है। कुछ अलग और बेहतर करने की, आवश्यकता है तो बस खुद को पहचानने की। प्रबंधक अशोक कुमार सिंघल ने सभी अतिथियों का परिचय देते हुए सभी विद्यार्थियों को पढ़ने बैठने से पूर्व अपने आपको सकारात्मक रखने तथा सभी को नकारात्मक ऊर्जा को खुद से दूर रखने की हिदायत दी। स्कूल निदेशक अनघ सिंघल ने सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इस तरह की कार्यशाला आयोजित करने की प्रार्थना की। विद्यालय शिक्षक शशि जैन ,प्रीति त्यागी, निशु चौधरी, लव कुमार, अनिल सिंह और प्रवीण जायसवाल ने विशेष योगदान दिया। संचालन अध्यापिका दिव्या शर्मा के मार्गदर्शन में कक्षा 10 की छात्रा नेहा कौशिक और जानवी त्यागी ने किया।