शामली। शामली के मोहल्ला सुभाष नगर रेल पार निवासी एक 33 वर्षीय युवक मूर्ति विर्सजन करते वक्त यमुना में डूब गया। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी।
शामली के मोहल्ला सुभाष नगर रेल पार निवासी अपने पिता का इकलौता बेटा 33 वर्षीय रोहित 4 दिन की पूजा पाठ के बाद रविवार दोपहर साथियों के साथ यमुना में शनिदेव और राहु केतु की मूर्ति विसर्जन करने आया था।
मूर्ति विसर्जन के दौरान राहुल यमुना के गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आधा दर्जन से अधिक गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।