बुढ़ाना। चौधरी चरण सिंह जयंती पर होने वाले विशाल कार्यक्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व अन्य मंत्री शामिल होंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकुमार सहरावत व पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा किसान मोर्चा आगामी 23 दिसम्बर को चौधरी चरण सिंह जयंती को किसान दिवस के रुप में मनाएगा। जिसको लेकर शंकर पैलेस में विशाल कार्यक्रम के आयोजन पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री डाक्टर संजीव बालियान, मंत्री कपिल अग्रवाल सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।