जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चवन प्रकाश के निर्देशानुसार अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार द्वारा जिला कारागार की पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक तथा अल्प व्यस्क बैरक का निरीक्षण किया गया।
सचिव ने बंदियों को उन्हे प्राप्त संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए उन्हे जागरूक किया गया। इसके अलावा सचिव द्वारा नई मण्डी पटेल नगर में स्थित मूंगा देवी वृद्घाश्रम का निरीक्षण किया गया। वृद्घाश्रम में निवास कर रही महिलाओं की समस्याओ को सुना। सचिव अनिल कुमार ने बताया कि आगामी 11 फरवरी द्वितीय शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर व वाह्य न्यायालय बुढाना, में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, 138 एनआई एक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।