दिल्ली। लंबे समय तक लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करने और खराब पॉश्चर में बैठने से कमर दर्द की समस्या होती है। कोरोना काल में यह आम समस्या थी। इसके अलावा, शरीर में पोषक तत्व कैल्शियम और विटमिन की कमी से भी कमर दर्द की समस्या होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम के दौरान कमर दर्द की समस्या में बढ़ोत्तरी हुई है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कैल्शियम और विटामन रिच चीजों का सेवन करें। इसके अलावा, आप कमर दर्द की समस्या को दूर करने के लिए एक्सरसाइज और योग का सहारा ले सकते हैं। योग के कई आसन हैं, जिन्हें करने से कमर दर्द की समस्या में बहुत जल्द आराम मिलता है। अगर आप भी कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना नौकासन जरूर करें। इस योग को रोजाना करने से कमर दर्द में बहुत आराम मिलता है। आइए जानते हैं-

हिंदी के दो शब्दों नौका और आसान से मिलकर नौकासन बना है। आसान शब्दों में कहें तो नौका की मुद्रा में बैठकर योग करना नौकासन कहते हैं। इंग्लिश में नौकासन को बोट पोज कहते हैं। इस योग को करने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों में बहुत जल्द आराम मिलता है। खासकर, पेट संबंधी विकारों में फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा, कमर दर्द की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

इसके लिए समतल भूमि पर दरी बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों पैर को हवा में लहराकर ऊपर लें जाएं। साथ ही बॉडी को भी ऊपर उठाएं। इस दौरान अपने दोनों हाथों को जांघों पर रखें। इस अवस्था में आकर लंबी सांसे लें और छोड़ें। इस मुद्रा में कुछ देर तक रहें। इसके बाद पुनः पहली अवस्था में आ जाएं। इस योग को रोजाना करने से कमर दर्द में बहुत जल्द आराम मिलता है।