भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि उपचुनाव से सरकार पर प्रभाव नहीं पड़ रहा है, लेकिन यह आने वाले 2024 के लिए बड़ा संदेश देने वाला है। एक-एक वोट सरकार को ऊर्जावान बनाती है। कहा कि हम स्वप्न दिखाने और मूर्ति लगाने में नहीं, विकास कार्य करने में विश्वास रखते हैं। यह जनता ने पिछले नौ वर्ष में महसूस किया है। देश-प्रदेश में बड़े पैमाने पर परिवर्तन आया है।
प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा का यही कर्म है, कि जनता के साथ देश-प्रदेश को सही दिशा दिखाई जाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व देश के लिए निर्णायक होगा। आने वाले दस वर्ष में इसका असर विश्व पटल पर दिखाई देगा। भाजपा ने देश के संसाधनों, विकास के लिए ऐसी योजनाएं लागू की हैं, जो नए भारत का निर्माण कर रही है। एेसा ही उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में भाजपा के अलावा कोई राष्ट्रीय दल नहीं है। देश-प्रदेश में क्षेत्रीय दल है, जो व्यक्ति विशेष के लिए चल रहे हैं। भाजपा ने जनता ने को ताकत दी है, जिस कारण इन दलों सफाया हो गया है। कहा कि परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करने का किया जाए।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि अभी देश-प्रदेश में आधा कार्य हुआ है, लेकिन परिवर्तन के लिए नेतृत्व में चाहिए होता है, जो भाजपा ने दिया है। देश-प्रदेश में गुंडे अपने बिल में घुस गए है, कुछ देश और प्रदेश छोड़ गए है। रालोद प्रत्याशी पर तंज कसा कि ऐसे बाहुबलियों को जनता अपनी वोट से सबक सिखाती है। हमने जनता में विश्वास जगाया है, जिसका निरंतर व्यवसथा पर प्रभाव दिखता है।
देश-प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में ऐसी योजनाएं लाई जा रही है। जिसका असर भारत की नींव के साथ आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी सुरक्षित रखने वाली है। क्षेत्रीय दलों के पास नेतृत्व है न कोई योजना। यह केवल घोषणा तक टिके है। चुनाव के बाद एसी कमरों में बैठ जाते हैं। जनता के बीच आने से कतराते हैं।