मुजफ्फनगर। कलैक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सभागार में शासन एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गजेन्द्र कुमार द्वारा कांवड यात्रा-2023 के दृष्टिगत सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक एवं यातायात प्रबन्धन के संबंध में व्यापार संगठन, ट्रांसपोर्टस के व्यपारियों के साथ हुई मीटिंग साथ बैठक सम्पन्न की ।’

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि जल्द ही जनपद में कांवडियो का आगमन आरम्भ हो जायेगा जिसके लिए प्रशासन अपनी पूर्ण तैयारिया करा रहा है इसी क्रम में इस बार कांवड यात्रा को पूर्ण रुप से सिंगल यूज प्लाटिक, थर्माकोल से बने उपकरण पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित रहेगा। कांवड शिविरों में भी यदि किसी प्रकार का प्लास्टिक अथवा थर्माकोल का उपयोग पाया गया तो शिविर संचालक के साथ ही विक्रेता पर भी गम्भीर कार्यवाही की जायेगी। सभी व्यापारीगणों से अपेक्षा है कि प्लास्टिक से अलग अन्य प्रकार की वस्तुओं का उपयोग को पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं भविष्य के लिए एक सकारात्मक वातावरण निर्मित करने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंनें ट्रांसपोर्टर व्यापारियों को भी अवगत कराया कि जल्द ही कांवड के दृष्टिगत मुख्य मार्गो पर बडे वाहनों को प्रतिबन्धित किया जायेगा इसलिए सभी अपने से संबंधित समस्त ट्रांसपोर्टशेन कार्य की पूर्व मे ही रुपरेखा तैयार कर आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि इस बार समस्त जनपदों से वार्ता कर जोन वार यातायात प्लान बनाया जा रहा है जिसमें यातायात से संबंधित सभी के हितो का ध्यान रखते हुए पहले वन वे चलाया जायेगा एवं आवश्यकता पडने पर बडे वाहनों को नियत समय पर प्रतिबन्धित किया जायेगा जिसकी सूचना जल्द ही सभी को उपलब्ध करा दी जायेगी।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, समस्त उपजिलाधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण एवं व्यापरीगण उपस्थित रहें।