मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कहा कि किसानों ने भागेदारी बहुत जरूरी है अपर जिलाधिकारी ने समस्त किसानों की समस्या को गम्भीरता के साथ सुना और उन्हे जल्द से जल्द निस्तारित करने का आश्वासन भी दिया। उन्होने कहा कि किसानों के लिए जो भी योजना आती है उन्हें किसानों तक अवश्य पहुंचाया जायेगा तथा किसानों की समस्याओं के साथ साथ उन्हें कृषि क्षेत्र से जुडे हर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी तकनीकी सहायकों के माध्यम से भी दी जायेगी।
उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानो का हित सर्वोपरि है किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही होनी चाहिए जो समस्या है उन्हे मौके पर जाकर त्वरित रूप से निस्तारित करे।
मुख्य रूप से किसानों की समस्या गन्ना भुगतान की थी बजाज शुगर मिल का समय पर भुगतान नहीं किया गया है। बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं है। ट्रांसफार्मर को बदलने में विलंब किया जा रहा है।
गन्ना बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कोऑपरेटिव सोसाइटी पर यूरिया की आपूर्ति समय से सुनिश्चित की जाए। जनपद की नेहरो में पानी की आपूर्ति समय से सुनिश्चित की जाए। की सफाई की समस्या तथा जल निकासी की जो समस्या है उसे जल्द से जल्द दूर करा दिया जाये। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं किसान संगठन के पदाधिकारी सहित किसान उपस्थित थे।