सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जनपद के दौरे पर आएंगे। वो बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र को हवाई निरीक्षण करेंगे। साथ ही कांवड़ यात्रा का भी जायजा लेंगे। सीएम के आगमन की जानकारी प्रशासन को मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
जनपद में बीते पांच दिनों से भारी बारिश के चलते यमुना समेत तमाम नदियों में उफान है। जिस कारण जनपद में करीब 30 और महानगर में 13 कॉलोनियां भारी जल भराव के चलते बाढ़ की चपेट में है, साथ ही इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है, जो अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में अचानक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के दौरे पर आ रहे है। वो शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग का भी हवाई सर्वे कर व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसके बाद वो पुलिस लाइन में अधिकारियों की बैठक कर बाढ़ प्रभावित लोगोें को राहत देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद वो महानगर में लगाए गए राहत शिविर का भी निरीक्षण करेंगे। जहां पर प्रभावित लोगों को मिल रही मदद की जानकारी लेंगे। सीएम के अचानक निरीक्षण पर आने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हडकंप मचा है।
श हर विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि मुख्यमंत्री का शुक्रवार को दोपहर में आने का कार्यक्रम तय हो गया है। वो यहां कांवड़ यात्रा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। मंडलायुक्त ह्षिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि मुख्यमंत्री के शुक्रवार को आने की सूचना मिली है, अभी मिनट-टू-मिनट का कार्यक्रम नहीं आया है।