शामली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से जीएसटी की समस्याओं के समाधान को लेकर एक सेमिनार आयोजित किया गया। सेमीनार में जीएसटी के सहारनपुर के एडिशनल कमिश्नर सतपाल सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

नगर पालिका सभागार में हुई सेमिनार में जीएसटी के सहारनपुर के एडिशनल कमिशनर सतपाल सिंह ने व्यापारियों की जीएसटी की समस्याओं को सुना। जीएसटी की आई शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्हाेंने शामली में हेल्प डेस्क लाइन स्थापना का आश्वासन दिया। दुर्घटना बीमा लाभािर्थयों को सांकेतिक रूप से चेक वितरित किए।

इस मौके पर पालिका चेयरमेन अरविंद संगल, आईआईए के चेयरमेन अशीष जैन, सीए आकाश गुप्ता, कुणाल, कौशल, संजय अग्रवाल, अंकुर आर्य,संदीप मानव, रोहित बांगा, अनुज जैन, पंकज वालिया, जीवन ज्योति अरोरा, मंडल के अध्यक्ष संजीव कुमार मलिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विशाल गुप्ता ने किया गया।