सहारनपुर के पूर्व विधायक इमरान मसूद के दोबारा कांग्रेस में शामिल होंगे। वह बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वहीं, इमरान मसूद का कहना है कि सात अक्तूबर को दिल्ली में कांग्रेस ज्वॉइन करेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस में पहले से ही आस्था थी। कहा कि फिर से घर वापसी कर रहा हूं।

इमरान मसूद ने हाल ही में मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अब मुसलमानों को एकजुट होकर कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए। मुसलमानों के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। तभी से उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुसलमान, दलित और ब्राह्मण कांग्रेस के परंपरागत मतदाता रहे हैं। यदि मुसलमान कांग्रेस में वापस लौट आए तो ब्राह्मण, दलित और अन्य पिछड़ा वर्ग भी कांग्रेस में लौट आएगा। अब देश में बदलाव का दौर है और 2024 के चुनाव में बदलाव होना तय है।

हालांकि इमरान मसूद अभी तक कांग्रेस के किसी बड़े नेता से नहीं मिले हैं और अभी तक पार्टी में दोबारा शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के संकेत जरूर दिए हैं।