मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर नगर पालिका से चेयरमैन पद का चुनाव लड चुकी एक बडी राजनीतिक हस्ती आज राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गई। रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने खुद इस राजनीतिक हस्ती का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर नगर पालिका से चेयरमैन पद का चुनाव लड चुके वरिष्ठ बसपा नेता हाजी जिया उर रहमान आज बसपा छोकर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। लम्बे समय से बसपा के मजबूत सिपाही रहे जिया उर रहमान के रालोद में शामिल होने से बसपा को बडा झटका लगा है।
जिया उर रहमान का आज रालोद में शामिल होने पर पार्टी मुखिया जयंत चौधरी ने खुद स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी भी मौजूद रहे।