सहारनपुर। आज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देवबंद में पूर्व विधायक माविया अली के पुत्र की शादी में पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ी गर्मजोशी के साथ सुआगत हुआ। वँहा पर सपा नेताओं की मुलाकात के लिए लम्बी कतार रही।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देवबंद में पूर्व विधायक माविया अली के पुत्र की शादी में पहुंचे। उन्होंने वहा वरवधू को आशीर्वाद दिया। पूर्व सांसद व वरिष्ठ सपा नेता कादिर राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात के साथ उनसे मुज़फ्फरनगर की सियासत को लेकर उन्हें पूरी जानकारी दी । पूर्व सांसद कादिर राणा जब भी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलते है वह खासतौर से पूर्व सांसद कादिर राणा से जनपद सहित आसपास की राजनीतिक सरगर्मियों को लेकर पूरी जानकारी लेते हैं।