मुजफ्फरनगर में इन दिनों पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के बेटे कार्तिक की बहरीन में हुई शादी चर्चा में है। शहर के प्रमुख उद्योगपति इस शादी में शामिल हुए। भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के बेटे कार्तिक और शहर के प्रमुख उद्यमी आकाश कुमार की बेटी आकांक्षा वैवाहिक बंधन में बंध गए हैं। शादी को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। इसकी वजह यह है कि दोनों परिवारों ने शहर के बजाय बहरीन में जाकर भव्य तरीके से शादी की है। दोनों परिवारों के अलावा शहर के प्रमुख उद्यमी इस शादी में शामिल हुए।