सहारनपुर। कांग्रेस की यूपी जोड़ो पदयात्रा का आज शांकुभरी देवी में पूजा अर्चना के बाद गंगोह से आगाज होगा। इसके लिए मंगलवार को ही सहारनपुर में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लग गया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव एवं प्रदेश सचिव मुद्दसिर जमा मेरठ पहुंचे और बैठक कर पदाधिकारियोंए कार्यकर्ताओं की भूमिका तय की। दूसरी ओर यूपी जोड़ो पदयात्रा के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डॉण् सीपी रायए प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी समेत तमाम नेता सहारनपुर पहुंचकर तैयारियों में जुटे रहे।

बुढ़ाना गेट स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवनीश काजला एवं संचालन शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने किया। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्रीए मेरठ प्रभारी बिजेंद्र यादव एवं प्रदेश सचिव मुद्दसिर जमा का जिलाध्यक्ष अवनीश काजलाए महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारीए बबीता गुर्जरए दीपक शर्माए हरिकिशन आंबेडकरए प्रदेश सचिव रंजन शर्माए पंडित प्रवीण वशिष्ठए सलीम खानए डॉण् जफरुल्लाहए राजेंद्र जाटवए अनिल शर्माए राहिला बेगमए किरण बालाए सुनीता मंडलए सलीम पठान राज केसरी सुमित विकल नईम राणा मतीन अंसारी ने स्वागत किया। वहीं पदयात्रा में मेरठ के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता सहारनपुर मुजफ्फरनगर एवं बिजनौर से शामिल रहेंगे। इधर मेरठ से कांग्रेस नेता अजय दामोदर शर्मा एसके शाहरुख वरिष्ठ नेता हेमंत प्रधानए नौशाद सैफीए डॉण् प्रदीप अरोरा नवाब अहमद हमीद अनिल देव त्यागी भी सहारनपुर पहुंच गए।

पूर्व मंत्री एवं चेयरमैन मीडिया डिपार्टमेंट यूपी जोड़ो यात्रा डॉ सीपी राय एवं यूपी जोड़ो यात्रा मीडिया डिपार्टमेंट सदस्य अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी न्यौता भेजा है। उम्मीद जताई है कि किसी भी दिन यात्रा में बीच में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पदाधिकारी शामिल हो सकते है।

पूर्व मंत्री एवं चेयरमैन मीडिया डिपार्टमेंट यूपी जोड़ो यात्रा डॉ सीपी राय ने बताया कि शाकुंभरी माता मंदिर में दर्शनए पूजा.अर्चना के बाद यूपी जोड़ो पदयात्रा की गंगोह से शुरुआत होगी। यात्रा रोज करीब 25 किमी चलेगी। पहले चरण में सहारनपुर मुजफ्फरनगर बिजनौर अमरोहा मुरादाबाद रामपुरए बरेलीए शाहजहांपुरए लखीमपुर सीतापुर होती हुई लखनऊ पहुंचकर समाप्त होगी।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि यूपी जोड़ो पदयात्रा के जरिए पहले चरण में 11 जिलों में करीब 15 लोकसभा कवर की जाएंगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज शांकुभरी देवी मंदिर में पूजा.अर्चना करेंगे। इसके बाद गगोह से पद यात्रा शुरू होगा। गंगोह में सूफी संत हजरत कुतुबे आलम की दरगाह पर चादर भी चढ़ाई जाएगी।