मुज़फ्फरनगर। सास-बहू में कहासुनी के बाद हुई मारपीट के बाद सूचना पर पहुंचे दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले, जिसमें चार व्यक्ति घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम टन्ढेडा में शुक्रवार को सास बहू के बीच झगडा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार में हुई शादी के बाद एक पक्ष अपनी बेटी की ससुराल गया हुआ था। इसी दौरान सास बहू आपस में उलझ गयी। सास ने अपने बेटों पर फोन किया तो बहू ने अपने मायके भण्डूर में सूचना दी। दोनों पक्ष के टन्ढेडा पहंुचने पर मारपीट शुरू हो गयी, जिसमें एक पक्ष के शौकीन, सुगरा, मुशैय्या व दूसरे पक्ष का शमीम निवासी खुजेडा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।