बता दें कि भाजपा द्वारा व्यापारियों को साधने के लिए राज्य और मंडल और इसके बाद जिला स्तर पर व्यापारी सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। 14 नवंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की और व्यापारियों को साधने का काम किया। मंगलवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा सहारनपुर में मडलीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसी सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए आज भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ मुजफ्फरनगर इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सैंकड़ों व्यापारियों के साथ शिव चौक से रवाना हुए। सहारनपुर कूच करने से पहले भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील तायल, सह संयोजक श्रीमोहन तायल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर एकत्र होकर उत्साह का प्रदर्शन किया।
यहां से रवाना होने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में हनुमत मंडल संयोजक तरुण मित्तल, सह संयोजक आशीष तोमर, केशव मंडल संयोजक प्रवीण वर्मा, नई मंडी मंडल संयोजक राजेश साहनी द्वारा शिवकुमार सिंगल, अतुल वर्मा, सौरव मित्तल, कार्तिक गोयल, पराग अग्रवाल, अनिल सिंघल, गौरव जैन, निशांत तायल सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।