सहारनपुर।  हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कैथल के गांव सिवन निवासी दो युवा कांवड़ियों की करंट लगने से मृत्यु हो गई। बताया जाता है की घटना रात्रि 2:00 बजे की है। मृतक ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस आ रहे थे, अनजाने में रुड़की पंचकूला नेशनल हाईवे पर सहारनपुर के सरसावा के नजदीक कच्चे रास्ते पर उतर गए।

ट्रॉली में लगा लोहे का पाइप नलकूप के बिजली की के तारों से टकरा गया। जिससे ट्रॉली में करंट आ गया। ट्रॉली में बैठे लोगों को करंट का झटका लगा। जो दो युवक ट्रॉली से बाहर जमीन पर खड़े थे, वो करंट की अर्थिंग मिलने पर झुलस गए। जानकारी मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों को उठाकर मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के नाम कुलदीप पुत्र शानूराम, लखन पुत्र सुरेश बताए जा रहे हैं।