मुज़फ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में रविवार रात झांसी रानी व्यापार मंडल और ऑल इंडिया एंटी करप्शन की टीम ने लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद हरेंद्र मलिक और राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चौधरी उपस्थित रहे।
.झांसी की रानी में एंटी करप्शन टीम के संयुक्त प्रयास से लोहड़ी पर्व को उमंग, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। संरक्षक राजकुमार ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। लोहड़ी पर्व की जानकारी देते हुए विक्की चावला ने बताया कि जब नई दुल्हन आती है तो प्रथम लोहड़ी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि मुगल शासन काल में सुंदर लड़कियों को उठाकर ले जाया जाता था, जिसका दूल्हा भट्ट वाला जो की डाकू था उसने विरोध किया और सुंदर लड़कियों को छुड़वाया। इसके बाद उसका विवाह अच्छे घर में करवाकर सकरी को मिठाई के रूप में दिया गया। तब से यह उत्सव प्रचलन में आया।
मुख्य अतिथि मनीष चौधरी ने बताया कि लोहड़ी का पर्व सभी व्यापारियों ने हर्षोल्लास से मनाया। उन्होंने अपनी और अपनी टीम की ओर से सभी व्यापारियों को लोहड़ी एवं संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं और व्यापारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस आयोजन में जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी ने इस सुंदर पर्व को मानते हुए प्रसाद वितरण किया।
कार्यक्रम में एंटी करप्शन टीम और झांसी रानी व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष और संयोजक श्री विक्की चावला, जिला सर्व शिक्षण राजकुमार, अमरजीत सिद्ध, अशोक छाबड़ा, अंकुर मालिक, अशोक वाटिका, संजीव बंसल, विपिन सिंगल, नदीम अंसारी, संजय चावला, अनिल नामदेव, लोकेंद्र प्रजापति, प्रदीप उतरेजा, रानू सिंगल, बिट्टू सिंगल, अंकित वर्मा, शरद गुप्ता और अशोक बाटला समेत अन्य व्यापारी गण मौजूद रहे।