सहारनपुर।  सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने सरकारी अस्पतालों में बढ़ते भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में असुविधा का हवाला देकर उन्हें प्राइवेट अस्पतालों में डिलिवरी करवाने के लिए दबाव डालती हैं।

इसके बदले में कमीशन के रूप में मोटी रकम वसूलती हैं, जिससे गरीब लोगों की जेब पर बोझ बढ़ता है। संगठन ने यह भी बताया कि जिला अस्पताल में डॉक्टर्स द्वारा सर्जरी के नाम पर अवैध वसूली की जाती है और दवाइयां बाहर से मंगवाई जाती हैं। इसके अलावा जिले भर में फर्जी मेडिकल बनाने के नाम पर भी अवैध वसूली की जा रही है। भारतीय किसान यूनियन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मेडिकल स्टोर्स पर नशीली दवाइयां न बिके।