मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर की झांसी की रानी चौक स्थित राम भवन मार्केट में संजय गारमेंट्स की दुकान में बुर्खा नसी चार महिलाओं ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। दोनों महिलाओं ने बड़ी ही सफाई से दो लहंगों को अपने बैग में रखा और मौके से फरार हो गई। वहीं दोनों महिलाओं की करतूत पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

गारमेंट के मालिक संजय पाटिल ने बताया कि आज करीब 1ः00 बजे बुर्का पहने चार महिलाएं दुकान में आई और कपड़े देखने लगी। इसी बीच उन्होंने कपड़े दिखा रहे लड़के को बातों में लगा कर दो लहंगे जिनकी कीमत करीब 8000 थी उनको चुरा लिया।

दुकान मालिक को घटना का तब पता चला जब उन्होंने दुकान में दो लहंगे के दो डब्बे खाली देखें। दुकान मालिक संजय बाटला ने इस संबंध में अभी पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है। संजय की माने तो वह इसकी शिकायत थाना सिविल लाइन में करेंगे।