सहारनपुर. बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस ने हाजी इकबाल के फरार तीसरे बेटे अफजाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो बेटों आलीशान और जावेद की पहले ही गिरफ्तारी कर चुकी है। तीसरे बेटे की तलाश जारी थी, जिसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई में अब तक हाजी इकबाल की करीब 100 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। बतादें कि पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उनके बेटों व अन्य करीबियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए थे। हाजी इकबाल के बेटे जावेद के खिलाफ भी रंगदारी मांगने, कोर्ट में जाली दस्तावेज दर्ज करने और जमीन की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमे दर्ज किए गए थे। तभी से ही पुलिस लगातार जावेद व अन्य अभियुक्तों की तलाश में दबिश दे रही थी।

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के दो बेटे पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। जिसमें से एक को 17 दिन पहले और दूसरे बेटे को पुलिस ने 10 दिन पहले गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।