बागपत. जेल से पेरोल पर बाहर आया गुरमीत राम रहीम शुक्रवार सुबह ही बागपत के बरनावा आश्रम में पहुंच गया। इस दौरान मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

दुष्कर्म व हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से पेरोल पर आते ही शुक्रवार सुबह बागपत के बरनावा आश्रम में पहुंच गया। उसको कड़ी सुरक्षा के बीच आश्रम में लाया गया और उसके अंदर जाते ही मुख्य द्वार बंद कर दिए गए। मुख्य द्वार पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम की पैरोल में इस बार संगत से मिलने या सत्संग को लेकर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई गई हैं। लेकिन अगर सत्संग करना होगा तो उसके लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। इसलिए वह संगत से मिलेगा और सत्संग भी कर सकता है।