मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान में मेला सजाने की त्यारिया की जा रही हैं। कई सालो से प्रशासन नुमाइश मैदान में मेला सजाकर दिवाली उत्सव का आयोजन करता आ रहा है। इस साल भी इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
जनपद में कई सालों से प्रशासन दीपावली उत्सव के तहत नुमाइश मैदान में मेला लगवा रहा है। इस बार दीपावली उत्सव पहली नवंबर से 25 नवंबर तक आयोजित होगा। जिसके तहत झूले, सर्कस समेत खानपान, साज सज्जा के स्टाल लगाए जाएंगे। पार्किंग से लेकर सभी कार्यक्रमों और उत्पादों को लगाने का शुल्क निर्धारित किया जाएगा।
राजस्व वसूल के लिए प्रशासन ने गुरुवार को दीपावली उत्सव के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई । कचहरी सभाकक्ष में दिल्ली, लखनऊ समेत जनपद के 12 ठेकेदारों ने इसमें प्रतिभाग किया। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप की मौजूदगी में टेंडर प्रक्रिया हुई। सबसे ऊंचा टेंडर 2.38 करोड़ रुपये का रहा। इस धनराशि पर 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से देनी होगी।
इसके चलते संबंधित फर्म को करीब 2.80 करोड़ रुपये अदा करना होगा। 125 नवंबर तक आयोजित होने वाले दीपावली मेले के दौरान व्यापारिक से लेकर सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां भी केंद्र में रहेगी। नुमाइश मैदान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दीपावली मेले के आयोजन को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए जा रहे हैं।