
नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से अनुष्का के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की अफवाह तेजी से उड़ रही है। इन अटकलों पर न ही अनुष्का ने रिएक्ट किया है और न ही विराट कोहली ने। लेकिन, गुरुवार के दिन जब एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ फोटो पोस्ट की तब हर कोई हैरान रह गया।
अनुष्का की बेबी बंप वाली फोटो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर हो रही है। लेकिन, ये उनकी लेटेस्ट फोटो नहीं है। ये दो साल पुरानी फोटो है जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं। अनुष्का ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ’समय कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अनुष्का तीन या चार महीने से प्रेग्नेंट हैं। वे अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाली हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी वह कुछ समय के बाद ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगी।
अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की अटकलें और ज्यादा तेज तब हुईं जब अनुष्का और विराट को मुंबई के मेटरनिटी क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पपराजी से उनकी फोटोज शेयर न करने की रिक्वेस्ट की और वादा किया कि वे लोग बहुत जल्द इसकी अनाउंसमेंट करेंगे। कहा तो ये भी जा रहा है कि अनुष्का अपने बेबी बंप की वजह से लोगों की नजरों से दूर रह रही हैं। हालांकि, सच क्या है ये तो ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही पता चलेगा।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम जो फोटो शेयर की है उसमें वह डीवा ब्लैक कलर की ड्रेस में अपना बेबी बंप दिखाती हुई नजर आ रही हैं। ये फोटो किसी गार्डन एरिया की तरफ की है। इसके पहले एक्ट्रेस का बेबी बंप भारत बनाम पाकिस्तान विश्व कप मैच के दौरान भी चर्चा का बिषय बना हुआ था। हालांकि अनुष्का गर्भावस्था की अफवाहों पर चुप हैं।
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। यह फिल्म क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के जीवन पर एक बायोपिक है। यह फिल्म लगभग 4 वर्षों के बाद उनकी फिल्म में वापसी का भी प्रतीक है। उन्हें आखिरी बार ‘जीरो’ में देखा गया था जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं।
धमाकेदार ख़बरें
