बागपत. बागपत में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। कांवड़ यात्रा को डायवर्जन प्लान के तहत बुधवार रात से दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे और अन्य कांवड़ मार्गों पर हल्के वाहन प्रतिबंधित हो जाएंगे। इसके पहले 17 जुलाई की रात से ही भारी वाहनों का आवागमन बंद हैं। जिसको लेकर यातायात पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगा रखे हैं।
ट्रैफिक रूट डायवर्जन प्लान सहारनपुर-दिल्ली मार्ग, दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा को जाने वाले हल्के वाहनों का आवागमन 20 जुलाई की रात 12 बजे से 27 जुलाई की रात दस बजे तक ककड़ीपुर चेकपोस्ट से प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहन शामली से करनाल, पानीपत, सोनीपत एनएच-1 होते हुए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद की तरफ जाएंगे।
इसी प्रकार दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा से जनपद की तरफ आने वाले वाहनों का ग्राम मवीकलां ईस्टर्न पेरिफेरल कट से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, हरियाणा को जाने वाले हल्के वाहनों का निर्धारित अवधि में ग्राम भड़ल चेकपोस्ट से जनपद में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन शामली से करनाल, पानीपत, सोनीपत एनएच-1 से होते हुए गंतव्य को भेजा जाएंगे।
सोनीपत से निवाड़ा होते हुए मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर को जाने वाला यातायात बहालगढ़ से पानीपत, करनाल, यमुनानगर एवं मेरठ, हापुड़ को जाने वाला यातायात बहालगढ़ से सोनीपत के राई से ईस्टर्न पेरीफेरल-एक्सप्रेस वे होते हुए अपने गंतव्य को जाएगा। इस अवधि में यूपी-हरियाणा बार्डर की निवाड़ा चेकपोस्ट से जनपद में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
बागपत से मेरठ की ओर जाने वाले हल्के वाहन निर्धारित अवधि तक प्रतिबंधित रहेंगे। बड़ौत-मेरठ मार्ग यहां से जाने वाले हल्के वाहन निर्धारित अवधि में प्रतिबंधित रहेंगे। इस मार्ग से मेरठ की तरफ जाने वाले वाहनों को मुख्य सड़क पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम पर और मेरठ से बड़ौत की ओर आने वाले वाहनों को खिवाई तिराहा बरनावा पर रोका जाएगा।