
मुजफ्फरनगर/शामली/सहारनपुर। बढते प्रदूषण के चलते दिल्ली में बीएस4 बसों पर लगी रोक के चलते यात्रियों को काफी परेशानियां उठानी पड रही हैं। ऐसे में परिवहन विभाग की ओर से यात्रियों के लिए बडी खुशखबरी आई है।
सहारनपुर स्थित परिवहन निगम रीजन को मुख्यालय से आठ बीएस-6 बसें मिली हैं। आवंटित की गईं बसें शुक्रवार को सहारनपुर पहुंच गई। मुख्यालय से मिली नई बीएस-6 बसों का संचालन दिल्ली के लिए संचालित की जाएगी। इसके बाद दिल्ली जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
सहारनपुर परिवहन निगम रीजन के छह डिपो में 621 बसों का बेड़ा है। इनमें 454 निगम और 167 अनुबंधित बसें शामिल हैं। सबसे ज्यादा 202 बसें सहारनपुर डिपो में हैं, जबकि 21 बसें गंगोह डिपो में हैं। बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली में बीएस-4 मॉडल की बसों का प्रवेश एक नवंबर से प्रतिबंध कर दिया था।
जिसके बाद सहारनपुर और छुटमलपुर डिपो की करीब 37 बीएस-4 की बसें दिल्ली नहीं जा रही है। बसों की संख्या कम होने से लोगों को दिल्ली जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी के चलते परिवहन निगम मुख्यालय से सहारनपुर को बीएस-6 की आठ बसें आवंटित की गई हैं। इनमें से चार बसें मुजफ्फरनगर डिपो और छुटमलपुर-खतौली डिपो को दो-दो बसें मिली हैं। इन बसों का संचालन दिल्ली के लिए किया जाएगा, ताकि जो बसें कम हुई हैं, उनकी पूर्ति की जा सके।
त्योहारों पर दिल्ली जाने में कोई परेशानी न हो। पूरे रीजन को 36 बीएस-6 मॉडल की बसें मिलनी हैं। अभी बीएस-6 की 28 बसें और आनी हैं। सहारनपुर से लखनऊ के लिए कम यात्री मिल रहे हैं, जिसकी वजह से लोड फैक्टर करीब 28 फीसदी ही आ रहा। इसलिए सहारनपुर डिपो की दो बसों को लखनऊ रूट से हटा लिया है। इन बसों को अब सहारनपुर से दिल्ली वाया शामली चलाया है, ताकि लोड फैक्टर की पूर्ति की जा सके।
धमाकेदार ख़बरें
