नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें एडिशन के लिए मेगा आक्शन का आयोजन किया गया था। बैंगलोर में 12 और 13 फरवरी को इस सीजन में खेलने वाली सभी 10 टीमों ने भाग लिया। यहां 600 खिलाड़ियों को नीलामी में शामिल किया गया था जिसमें से 204 को ही टीम ने खरीदने में रूचि दिखाई। इस नीलामी की शुरुआत तो ब्रिटेन के आक्शनर ह्यू एडमीड्स की तबीयत खराब होने पर चारु शर्मा ने आक्शनर की जिम्मेदारी निभाई थी।
आइपीएल के नए सीजन में भाग लेने से पहले 10 टीमों ने अपनी टीम में पसंद के खिलाडडियों को शामिल करने के लिए बोली लगाई। 12 और 13 फरवरी को कुल 204 खिलाड़ियों को टीम ने खरीदने में रूचि दिखाई। इस दौरान नीलामी को चला रहे आक्शनर से एक बड़ी चूक हुई। चारु शर्मा ने भारतीय गेंदबाज खलील अहमद की बोली लगाते समय किस टीम ने उंची बोली लगाई इसको लेकर बड़ी चूक कर दी।
— Addicric (@addicric) February 14, 2022
खलील की बोली मुंबई इंडियंस ने लगाई लेकिन वह चारु शर्मा की गलती से उनके नहीं मिले। इस गेंदबाज को दिल्ली की टीम में जाने दिया गया जबकि बोली मुंबई की थी। दिल्ली ने खलील की बोली को 5 करोड़ तक पहुंचाया। इसके बाद मुंबई ने 5.25 करोड़ की बोली लगाई और फिर चारु शर्मा ने दिल्ली की तरफ देखा। दिल्ली की टीम की तरफ से पैडल उठाया गया लेकिन फिर उसे वापस ले लिया। मुंबई के पास 5.25 करोड़ की उंची बोली थी लेकिन इसी बोली के उपर खलील को दिल्ली की टीम के नाम कर दिया गया।