टोक्यो। जापान से बड़ी खबर आई है। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटनास्थल पर मौजूद एक रिपोर्टर ने कुछ ऐसा सुना जो बंदूक की गोली की तरह लग रहा था और उनके शरीर से खून बहते देखा गया।
यह हमला नारा शहर में हुआ। जापान की न्यूज एजेंसी एनएचके ने यह खबर दी है। एक अन्य मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पश्चिमी जापान के नारा शहर में वे भाषण के दौरान गिर गए। द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भाषण के दौरान पूर्व पीएम को हमलावर ने पीछे से गोली मारी। यह हमला शुक्रवार सुबह हुआ। पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
आबे को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया। आबे के अचानक गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी आवाज सुनी थी।
WATCH: Bystanders rush to help former Japanese Prime Minister Shinzo Abe after he is shotpic.twitter.com/vgk7fn323p
— BNO News (@BNONews) July 8, 2022
जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। आबे नारा शहर में चुनाव प्रचार के तहत सभा कर रहे थे। हमले के बाद घटनास्थल के कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं। इसमें मौके पर अफरातफरी की स्थिति दिखाई दे रही है।