मुजफ्फरनगर छपार। उत्तराखंड की एक कंपनी से ड्यूटी करके बाइक से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव रेई निवासी 26 वर्षीय विपुल त्यागी उत्तराखंड के रुड़की के पास एक कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार की रात साढ़े आठ बजे बाइक से गांव आ रहा था। बरला रजबहे के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मारी दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

उधर, रेई निवासी 36 वर्षीय प्रवीण भी इसी स्थान पर 12 दिसंबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी। उसके पिता ने 25 दिन बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।