मुजफ्फरनगर। भाजपा विधायक संगीत सोम आज विशेष अदालत में पेश हुए, लेकिन सभी आरोपियों के कोर्ट में पेश न होने की वजह से आज आरोप तय नही हो सके। कोर्ट ने आरोप तय करने के लिए 26 नवंबर की तारीख तय की है।

आज भाजपा विधायक संगीत सोम मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेश हुए। इस मामले में आरोपी तत्कालीन निजी सुरक्षाकर्मी वीरेंदर सिंह व जयपाल सिंह कोर्ट में पेश नही हुए, उनकी ओर से हाज़री माफी दी गई।

उल्लेखनीय है कि 17 मार्च 2009 को थाना सिविल लाइन के मालवीय चौक पर जाम लगाने के आरोप में तत्कालीन टीएसआई हरमीत सिंह ने विभिन धाराओं में संगीत सोम सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

आज दो आरोपी तत्कालीन निजी सुरक्षाकर्मी वीरेंदर सिंह व जयपाल सिंह कोर्ट में पेश नही हुए। कोर्ट ने आरोप तय करने के लिए 26 नवंबर की तारीख तय कर सभी आरोपियों को निर्देश दिया कि वह आगामी 26 नवंबर को अवशेय पेश हो।