मुजफ्फरनगर। शहर में भारतीय जनता पार्टी के एक बडे नेता द्वारा किसान संगठन की फलेक्सी के ऊपर अपनी फलैक्सी लगाने से हंगामा खडा हो गया। उत्तेजित भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने शहर कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर में नगर पालिका के गेट के पर एक फ्लेक्सी भारतीय किसान यूनियन सर्व के द्वारा लगाई गई थी। भाजपा नेता रोहिल वाल्मीकि ने उसी फ्लेक्सी के ऊपर अपनी फ्लेक्सी लगा दी। इसे लेकर लेकर भारतीय किसान यूनियन सर्व गरमा गई।

किसान संगठन के नेताओं ने नगर कोतवाली पहुंचकर इस मामले में तहरीर दी। भाकियू सर्व के नेताओं ने भाजपा नेता पर कईं गभीर आरोप भी लगाए। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि जल्द ही उनकी फ्लेक्सी को उसी स्थान पर नहीं लगाया गया तो संगठन आंदोलन करने पर मजबूर होगा।