मुज़फ्फरनगर । भोपा में आसपा अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि बुलडोजर नहीं चलने दिया जाएगा। जहां से आया था, बुलडोजर को वहीं भेज देंगे। 2027 में बुलडोजर वालों को भी जवाब देंगे। बांटने वालों ने अब तक राज किया है। हम लोगों को इकट्ठा करने का काम रहे हैं। प्रत्येक वर्ग के लिए संघर्ष करेंगे।

गादला, ककराला, रहकड़ा और भोपा में आसपा अध्यक्ष ने नुक्कड़ सभाएं की। उन्होंने कहा कि तारीख बदल दी गई है, चुनाव हम जीत रहे हैं। हमारी निगाह मीरापुर उपचुनाव के साथ-साथ 2027 पर भी टिकी है। जनता ताकत देगी तो व्यवस्थाएं बदलने का काम करेंगे। जनता की ताकत सबसे बड़ी होती है। लोकतंत्र में वोट सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। किसान, मजदूरों और प्रत्येक पीड़ित की लड़ाई को लड़ने का काम किया जाएगा। किसानों को फसल का वाजिब दाम मिलना चाहिए। भाजपा सरकार आज हर मोर्चे पर फेल साबित हो गई है। जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी, रजत निठारिया, नीटू सिंह, प्रत्याशी जाहिद हुसैन माैजूद रहे।