मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के नेता चन्दन सिंह चौहान की दादी 92 वर्षीय जगवती देवी का देर रात निधन हो जाने की खबर से जिले में शोक छा गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं सहित उद्यमियों और व्यापारियों तथा अन्य लोगों ने उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जगवती देवी के पति स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रहे हैं, जबकि उनके पुत्र और चन्दन सिंह के पिता स्वर्गीय संजय सिंह चौहान बिजनौर से सांसद रहे हैं।

शहर के उत्तरी सिविल लाइन में चौहान निवास में आज पूरी तरह से शोक का वातावरण बना दिखाई दिया। यहां पर रहने वाले सपा नेता चन्दन सिंह चौहान की दादी श्रीमती जगवती देवी ;92द्ध का बीती रात स्वर्गवास हो गया। जगवती देवी ने रात एक बजे अपने निवास पर अंतिम सांस ली। चन्दन सिंह चौहान ने बताया कि कुछ दिन से उनकी दादी जगवती देवी का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उनको चिकित्सक को दिखाया गया था और उसके परामर्श पर उनका उपचार घर पर कराया जा रहा था। इलाज के दौरान ही देर रात उनका निधन हुआ।

उन्होंने इस पर गहरा शोक जताया। जगवती देवी के निधन का समाचार मिलने पर जिले में भी शोक का वातावरण बन गया था। राज्य सरकार में मंत्री स्वतंत्र प्रभार, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी सहित कई राजनेता, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, उद्यमी, व्यापारी और समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोगों के साथ ही अन्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत जगवती देवी को श्र(ांजलि दी। सुबह 10 बजे उनके आवास से अंतिम यात्रा शुरू हुई, इसमें भी भारी संख्या में लोग जुटे और काली नदी स्थित शहर श्मशान घाट पर विधि विधान के साथ स्व. जगवती देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पति स्व. बाबू नारायण सिंह वर्ष 1978-79 में कांग्रेस फार डेमोक्रेसी पार्टी की उत्तर प्रदेश में बनी सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाये गये थे। उन्होंने राजनीति में ईमानदारी का संदेश दिया।