मुंबई: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई में खेला गया था। सांसे रोक देने वाले इस मुकाबले को भारत ने आखिरी गेंद पर 2 रनों से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाज करते हुए हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 162 रन बनाए। एक समय टीम ने 94 रनों पर 5 विकेट खो दिये थे। लेकिन दीपक हुड्डा ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर टीम को 160 के पार पहुंचा दिया।
दीपक हुड्डा ने आखिरी के ओवर में तेजी से रन बनाए। 18वें ओवर की 5वीं गेंद वाइड लाइन के बाहर थी। दीपक पहले गेंद को खेलने के लिए ऑफ स्टंप के बाहर आए लेकिन फिर उसे छोड़ दिया। अंपायर ने इसे वाइड नहीं दिया। इसपर दीपक हुड्डा ने उनसे सवाल किया। अंपायर ने इसपर इशारे से बताया कि वह ऑफ स्टंप के बाहर हो गए थे। गुस्सा में दीपक हु्ड्डा ने अपशब्द का इस्तेमाल किया।
Looks like Hooda said bkl to the umpire 😶 pic.twitter.com/fpy7VGFjzg
— Sanat Prabhu (@TheCovertIndian) January 3, 2023
दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने छठे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी बनाई। हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद टीम मुश्किल में दिख रही थी। पहले दोनों ने पारी संभाली और फिर तेजी से रन बनाए। 35 गेंदों पर दोनों के बीच 68 रनों की यह साझेदारी बनी। दीपक हुड्डा 23 गेंद पर 41 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 4 छक्के और एक चौका लगाया। वहीं अक्षर के बल्ले से 31 रनों की पारी निकली। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया।
भारत ने इस मैच को आखिरी गेंद पर अपने नाम किया। श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी। पहली तीन गेंदों पर 8 रन बनने के बाद भारत की हार पक्की लग रही थी। लेकिन आखिरी तीन गेंदों पर अक्षर पटेल ने सिर्फ 2 रन दिये और भारत मैच को 2 रनों से जीत गया।