मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरा शहर घरों पर लगी झालरों और जलते दीयों के कारण जगमगा रहा है। सायं में पूजा के बाद बच्चों ने जमकर आतिशबाजी का मजा लिया।
पटाखों की रोशनी से असामान भी जगमगा उठा। एनसीआर क्षेत्र होने के बावजूद पटाखों पर प्रतिबिंध का असर कम ही दिखा।
दीपावली पर्व पर शहर भर में त्योहार की धूम दिखाई दे रही है। दिन भर लोग अपने परिचितों के यहां उपहार देने में व्यस्त रहे। मिठाई, मेवे से लेकर लोगों ने एक-दूसरे को गिफ्ट भेंट किए। बाजारों में भी जमकर खरीदारी हुई। शाम के समय जहां बिजली की झालरों से घर-परिवार जगमगा उठे, वहीं सभी परिवारों में दीये जलाने की परंपरा भी बरकरार दिखाई दी।
कुम्हारों से खरीदे गए दीये झालरों के साथ घरों में जलाए गए। शाम को मुहूर्त के हिसाब से लोगों ने अपने घरों में पूजा-अर्चना की। लक्ष्मी-गणेश की पूजा के बाद भोजन किया। इसके बाद परिवारों के बच्चों जमकर पटाखे छोड़े।
शाम से शुरू हुए पटाखे देर रात तक छोड़े जा रहे हैं। पटाखों के चलते आकाश जगमगाता रहा है। लोगों ने आकाश में ऊपर जाकर रोशनी फैलाने और पटखने वाले पटाखे बड़ी संख्या में छोड़े। दीपावली को लेकर लोगों में अलग ही जोश और उल्लास दिखाई दे रहा है।
शहर सहित कस्बों में भी दिवाली पर मां लक्ष्मी तथा गणेश जी के पूजन के बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। बाजारों में भीड़भाड़ रही। मिठाई व अन्य समान की जमकर खरीदारी की गई।
दीवाली पर्व पर शिव मूर्ति क्षेत्र रोशनी से नहा उठा। शिवमूर्ति पर आरती के साथ पूजा अर्चना संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान भोले के दर्शन कर मंदिर का घंटा बजाया।