मुजफ्फरनगर। जनपद थाना क्षेत्र के गांव पिनना निवासी प्रियंका ने उत्तर प्रदेश पीसीएस (सिविल जज) में सेलेक्शन प्राप्त किया। सिविल जज बनने की सूचना मिलने पर गांव में हर्षोल्लास का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के गांव पिनना निवासी प्रियंका का सेलेक्शन पीसीएस सिविल जज में हो गया जिसकी खबर सुनकर गांव में खुशी का माहौल है ।सिविल जज बनकर प्रियंका ने अपने गांव का नाम रोशन किया। प्रियंका को बुढ़ाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक एवं उनकी धर्मपत्नी ने अपने आवास बुलाकर सम्मानित भी किया।