गोंडा उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक लड़की हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गई। सूचना पर बिजली विभाग लाइन काट दी। मौके पहुंची पुलिस टीम लड़की को मनाने में जुटी है।
गोंडा के चकपान गांव में सोमवार सुबह एक लड़की हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि लड़की मानसिक रूप से कमजोर है। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी। इसके बाद बिजली सप्लाई काट दी गई। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचीं।
पुलिस वालों ने टावर से उतरने के लिए लड़की से लाउडस्पीकर के जरिये अनुरोध करना शुरू कर दिया। इसके बावजूद लड़की टावर से नीचे नहीं उतरी। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। लड़की टावर पर चढ़ी थी। पुलिस उसे उतारने के लिए मशक्कत करने में जुटी थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है की लड़की मानसिक रूप से कुछ कमजोर है।