नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतें आज यानी 3 अप्रैल को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबार के दौरान 10 ग्राम सोना 295 रुपए महंगा होकर 69,256 रुपए पर पहुंच गया है। इस साल अब तक सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम 5,954 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,302 रुपए पर था।
चांदी में भी आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ये 1,537 रुपए महंगी होकर 77,664 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले ये 76,127 रुपए पर थी। चांदी ने इससे पहले बीते साल, यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
आज क्या है सोने की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 69248 रुपए पहुंच गए हैं। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 63686 रुपए का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 52145 पर पहुंच गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज महंगा होकर 40673 रुपए हो गया है।