शामली। जिले में खाप एवं किसान संगठनों के पदाधिकारियों की पंचायत हुई। इस दौरान खाप चौधरियों को सम्मानित किया गया। गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह बहावडी ने नए किसान संगठन के निर्माण को लेकर अपने ही खाप चौधरी पर बडा हमला बोला।
शनिवार को शामली नगर पालिका में खाप चौधरियों के तत्वाधान में एक बैठक किसान यूनियन द्वारा बुलाई गई थी। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारीगण भी मौजूद थे। बैठक में मौजूद लोगों ने सरकार पर साजिश कर भाकियू को दो फाड़ करने का आरोप लगाया। इस पर गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह ने अपनी ही खाप के नए संगठन संरक्षक बने चौधरी राजेंद्र मलिक पर तीखे हमले किए।
नई किसान यूनियन के गठन पर शामली में गर्मागर्मी, गठवाला खाप के चौधरी राजेन्द्र मलिक पर भडके थांबेदार #shamli pic.twitter.com/MnfWC9EftS
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) May 21, 2022
थांबेदार बाबा श्याम सिंह ने गठवाला खाप के चौधरी को गद्दार बताया। बोले, कि वह सरकार के इशारों पर नाच रहे हैं। सरकार ने किसानों को कमजोर करने के लिए भारतीय किसान यूनियन की दो फाड़ की है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।
किसान यूनियन और खाप चौधरीयो एक बैठक शामली नगर पालिका में हुई जिसमें किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक और उसकी टीम ने सभी खाप और थाम्बे के चौधरियों को पगड़ी बनाकर स्वागत किया। बैठक में चौधरी रामकिशोर शर्मा सिलवर ब्राह्मण बत्तीसा खाप, बाबा विजेंद्र भटनागर बहावड़ी, बाबा ईश्वर सिंह बावरी कोई समाज, बाबा रविंदर सिंह लाख, बाबा रविंदर सिंह सोहजनी, बाबा श्याम सिंह बहावडी, बाबा सोकेंद्र बैसवाल, बाबा संजय कालखंन्डे, बाबा महिपाल सिंह मलिक, बाबा सौदान सिंह हरसोली, बाबा महक सिंह बिराल, बाबा सतीश कुमार शर्मा बधेव, बाबा चंद्र कुमार बमनौली, बाबा सतवीर सिंह भभीसा, बाबा ऋषिपाल बावड़ी विश्कर्मा समाज, बाबा सोमपाल बॉडी प्रजापति, बाबा धर्मवीर सिंह निर्वाल, बाबा भोपाल सिंह कश्यप भैसवाल, बाबा राजकुमार कोरी समाज नकुड, बाबा समर पाल सैनी समाज भैसवाल, बाबाविजेंदर भटनागर बहावड़ी, बाबा हरेन्दर बाबा ब्रजपाल सिंह लंबरदार बड़ौत शामिल रहे।
किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक, संजीव लिलौन राष्ट्रीय महासचिव, चोधरी देवेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड, महबूब अंसारी मंडल अध्यक्ष सहारनपुर, रईस प्रधान मंडल उपाध्यक्ष, प्रीति ठाकुर, शहजाद त्यागी शाहिद सादिक मंडल सचिव अरशद नगर अध्यक्ष गुलशेर राणा गुलफाम अंसारीअमित निर्वाह जिलाध्यक्ष शामली राणकुमार संगठन मंत्री , यामीन चौधरी, शोएब अंसारी, जयपाल सिंह राजेंद्र सिंह रिशिपाल मलिक मनोज चोधरी प्रीति ठाकुर जिला अध्यक्ष महिला आदि सहित बडी संख्या में संगठन से जुडे लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।