मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को उपचार के लिए खतौली सीएससी भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया, इसके बाद सिरफिरे आशिक ने गर्दन पर वार करने के बाद सल्फास खाकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया, दोनों को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया है, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार थाना रतनपुरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बडसू अडडे पर खडी महिला श्रीमति सुषमा पत्नी राजकुमार निवासी इंकेन थाना रतनपुरी अपनी ड्युटी स्वास्थ्य विभाग कांधला जनपद शामली जाने के लिए खडी थी, तभी सुबोध पुत्र लाल सिंह निवासी इंकेन थाना रतनपुरी ने महिला पर धारदार हथियार बलकटी से गर्दन के पीछे व बाजू पर हमला कर दिया, जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी तथा घटना करने के बाद सुबोध ने सल्फास जहर खा लिया।
सूचना पर थाना रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए दोनो को उपचार हेतु ग्लोबल अस्पताल मेरठ में भर्ती कराया गया है। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिती सामान्य है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।