मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में  तितावी थानाक्षेत्र में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की जान चली गई। नाली को विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फायरिंग हुई, गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

जिले के थाना तितावी क्षेत्र के गांव खेड़ी दूधाहेड़ी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। नाली के विवाद में  दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से एक पक्ष से युवक अर्जुन पुत्र देवेंद्र, उसका भाई व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने अर्जुन को किया मृत घोषित, जिसके बाद ग्रामीणों ने  जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया।  सीओ फुगाना व इंस्पेक्टर अनिल कपरवान पर भी ग्रामीण जमकर भड़के। जमकर खरी-खोटी सुनाई।

एसएसपी अभिषक यादव भी अस्पताल पहुंचे और हालात संभाले। बताया गया कि मृत अर्जुन पुत्र देवेंद्र देशवाल बघरा ब्लॉक में बीडीओ के पद पर तैनात थे। परिजनों का आरोप है कि वर्तमान प्रधान ओर उसके बेटों ने अर्जुन को गोली मारी है। फायरिंग में अर्जुन का भाई इंदु देशवाल भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया है। इलाके में तनाव को माहौल है। वहीं दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल हुआ है।