शामली। 3 जनवरी से यूपी में दाखिल हो रही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को किसान यूनियन ने समर्थन देने का ऐलान किया है। किसान यूनियन अध्यक्ष सवित मलिक ने इस यात्रा में खाप चौधरियों को लेकर भी बडा बयान दिया है।
राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को किसान यूनियन का समर्थन, खाप चौधरियों को लेकर भी बडा ऐलान, देखें वीडियो #BharatJodoYatra #BharatJodoYatraInUP #BharatJodaYatra #RahulGandhi @RahulGandhi @INCIndia pic.twitter.com/dLHsQmRYlG
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) January 1, 2023
आज कांधला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल काबरी, जोनल अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के लिए समर्थन समर्थन मांगने पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल काबरी, जोनल अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक, विजेंद्र सिंह प्रधान किवाना, जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार सभी लोगों ने यहां बैठकर राहुल गांधी की पदयात्रा के लिए समर्थन जुटाने के लिए बैठक की।
प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल काबरी ने कहा राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा था इसलिए वह सड़क पर उतर कर जनता को अपनी बात बताना चाह रहे हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है। अकेला सूरमा है जो यह यात्रा कर रहा है।
किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि यह यात्रा भारत को जोड़ने के लिए है इसमें सभी जाति धर्म ऊंच-नीच को खत्म कर यह यात्रा पूरे भारत को जोड़ने के लिए निकाली जा रही है, इसलिए किसान यूनियन इसका समर्थन करती है और यात्रा में पूरा सहयोग और समर्थन करती है।
विजेंद्र सिंह प्रधान ने कहा कि हम लोग किसान और मजदूर से जुड़े हुए हैं किसान और मजदूर के हित की जो भी बात करेगा हम उसके साथ खड़े हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य अरविंद पवार ने कहा हम लोग तो जनता के सेवक हैं जो भी इस रोड से आएगा सभी के लिए दरवाजे खुले हैं और सब की सेवा में हम 24 घंटे हाजिर है।
इस मौके पर लबलान चौधरी, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल मलिक, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार संगठन मंत्री जिला उपाध्यक्ष गयूर अली जिला सचिव इरफान अली तहसील अध्यक्ष वासत अली पंकज वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।