मुजफ्फरनगर। भगवान दक्ष प्रजापति जयंती भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यालय टाउन हॉल पर धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामलाल प्रजापति ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने भगवान दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा है कि हमें समाज की एकता व बच्चों की शिक्षा पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि प्रजापति समाज ने सैकड़ों वर्षो से ईमानदारी के साथ देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम किया।

उन्होंने कहा है कि प्रजापति समाज दुनिया का पहला वैज्ञानिक है जिसने मिट्टी के बर्तन का आविष्कार कर दुनिया को रहने व खाने की कला सिखाई और हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पगड़ी व पटके पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता श्याम लाल प्रजापति, जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, पुरकाजी ब्लॉक प्रमुख मालती रानी, इंद्रमल प्रभारी, कमल गौतम, श्याम सुंदर, रामनिवास मोदीलाल ने भी संबोधित किया।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता शांता प्रकाश विश्वकर्मा, युवा जिला अध्यक्ष राहुल प्रजापति,जिला उपाध्यक्ष शंकर पासी, जिला महासचिव सचिन प्रजापति ,युवा जिला उपाध्यक्ष नितिन प्रजापति, सुभाष प्रजापति प्रधान, जीतू प्रजापति प्रधान ,ओमवीर प्रजापति प्रधान, राजवीर सिंह ,सुशील प्रजापति, विनोद प्रजापति ,श्याम सुंदर प्रजापति ,पुष्पेंद्र पाल एडवोकेट, भरत पाल विपिन पाल सचिन पाल नितिन प्रजापति, मोनू प्रजापति, राकेश प्रजापति ,इंद्राज प्रजापति, आदि उपस्थित रहे।