शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी के साथ उसका सौतेला पिता ही पिछले दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा कांधला क्षेत्र में मंदबुद्धि युवक के साथ कुकर्म के मामले में पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
14 अगस्त को झिंझाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की किशोरी ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप था कि पिता की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। मां ने दूसरी शादी कर ली थी। आरोप है कि दो साल से सौतेला पिता नशे में उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती थी। पुलिस ने आरोपी पिता 42 साल के राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि दो साल से उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।